आल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा जालंधर में रोड शो एवं सेमिनार का आयोजन किया गया

October 30, 2023

जालंधर : आल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा 20 से 22 मार्च 2024 को मुंबई में होने वाले इंडिया रबर एक्सपो के बारे में सदस्यों के बीच जानकारी देने तथा इसमें भागीदारी करने हेतु जालंधर में रोड शो एवं सेमिनार का आयोजन किया गया।

इंडिया रबर एक्सपो एक ऐसा प्लेटफार्म है जो भारतीय रबर उद्योग को बढ़ावा देने और विश्व बाजार में एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिलाने का उद्देश्य रखता है. इसमें रबर उत्पादों, प्रौद्योगिकी, विनिमय संधि और उपयोगों के लिए नवचारिक समाधानों का प्रदर्शन होता है।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय कुमार चोपड़ा जी, चीफ एडिटर – पंजाब केसरी ने शिरकत की।

इंडिया रबर एक्सपो द्वारा पंजाब में मनोनीत एम्बेस्डर श्री एच एस चिटकारा जी ने मंच का सञ्चालन किया तथा सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते देकर किया गया तथ उसके उपरांत उनके द्वारा सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गई. आल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री रमेश केजरीवाल जी के द्वारा इस रोड शो के प्रमुख उद्देश्य को बताया गया तथा इस आयोजन के ग्रैंड सक्सेस की उम्मीद जताई।

इंडिया रबर एक्सपो के चीफ कन्वेनर श्री विष्णु भीमराजका ने जूम कालिंग के द्वारा मुंबई से सभी उपस्थित अतिथियों का अभिवादन करते हुए इस एक्सपो के बारे में एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की।

इस मौके पर आल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट श्री शशि कुमार जी, पूर्व प्रेसिडेंट श्री विक्रम मक्कर जी, वेस्टर्न रीजन के चेयरमैन श्री रविंद्र बरदे जी, नॉर्थेर्न रीजन के चेयरमैन श्री इंद्रा पारेख, श्री सुनील जुलका जी तथा कई और कई और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में इस रोड शो के स्पोंसर्स तथा विशिष्ट अतिथियों को मोमेंटो देकर उनका धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

इस रोड शो में पंजाब से करीब 250 से ज्यादा रबर उद्योग से जुड़े अतिथियों ने भाग लिया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address

LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please