इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के प्रमोशन के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल पहली बार जाएगा चीन

March 20, 2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने बताया है कि विश्व प्रसिद्ध शामिन स्टोन फेयर, चीन में इस वर्ष पहली बार इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के वैश्विक प्रचार के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 16 से 19 मार्च तक चीन में आयोजित होगी, जिसमें पत्थर उद्योग के प्रमुख विशेषज्ञ, निर्माता, व्यापारी व विश्वस्तरीय कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस महत्वपूर्ण दौरे में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेरा, वित्तीय सलाहकार योगेश गौतम, प्रांत संयुक्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई तथा सीडोस (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स) की ओर से वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विवेक जैन भारतीय पत्थर उद्योग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार व भारतीय प्राकृतिक पत्थरों की वैश्विक बाजार में मजबूत पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों, निर्माताओं और निर्यातकों से संवाद करेंगे तथा उन्हें इंडिया स्टोन मार्ट 2026 में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। इंडिया स्टोन मार्ट-2026 एशिया की सबसे भव्य प्राकृतिक पत्थर आधारित प्रदर्शनी है, जिसे सीडोस, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी 2026 के दौरान जेईसीसी, सीतापुरा, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। यह दौरा भारत और चीन के बीच पत्थर उद्योग में व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ करने और भारतीय पत्थर उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please