इटली में 'इंडिया स्टोन मार्ट' स्टॉल का उद्घाटन

September 26, 2025

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इटली के वेरोना में आयोजित स्टोन फेयर मारमोमॉक में जयपुर में होने वाले 'इंडिया स्टोन मार्ट' की विशेष स्टॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कॉन्सुलेट जनरल लावण्य कुमार, रीको एमडी शिवांगी स्वर्णकर, लघु उद्योग भारती के नरेश पारीक, नटवरलाल अजमेरा, अरुण जाजोदिया, पुखराज जैन, सीडोस के वाइस प्रेसिडेंट राकेश गुप्ता और सीईओ मुकुल रस्तोगी उपस्थित रहे। मारमोमॉक में भारत की लगभग 55 स्टोन कंपनियां भाग ले रही हैं। उद्योग मंत्री वहां उद्यमियों को जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले 'इंडिया स्टोन मार्ट' में आमंत्रित किया। यह पहल राजस्थान के पत्थर उद्योग के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी और वैश्विक स्तर पर हमारे उत्पादों की पहुंच बढ़ाएगी। स्टोनमार्ट के संयोजक नटवरलाल अजमेरा ने बताया कि इस अंतरर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जयपुर में होने वाले 'इंडिया स्टोन मार्ट' में दुनियाभर के एग्जीबिटर्स और ट्रेड बायर्स को आमंत्रित करने के लिए किया जा रहा है।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please