<p>नवज्योति /जोधपुर ।</p><p>लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल मंडल ने अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द्र, अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ के सानिध्य में केन्द्रीय पयार्वरण, वन एवं जलवायु परिवतर्न मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने पयार्वरण, वन एवं जलवायु परिवतर्न मंत्रालय से संबंधित उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं व सुझावों से अवगत करवा प्रतिवेदन देकर उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिसमे ईपीसी, प्लास्टिक, ईएसआई पीएफ, प्रदूषित पानी को लेकर पूरे देश में एक नीति बनाने के साथ एनसीआर के अलावा एरिया में पेटकॉक का उपयोग को स्टार्ट करने को लेकर मिनरल माइनिंग, एनसीआर, टीटीजेड मुद्दो पर चर्चा की। इसमें सीपीसीबी के चेयरमैन तन्मय कुमार, ईएसआई के आलोक कुमार व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बसों के लिए फायर अलार्म व सुरक्षा सिस्टम की बाध्यता पर चर्चा हुई। मार्केट मे यह सिस्टम उपलब्ध नही होने से बसों के निमार्ण मे आ रही दिक्कतों को देखते हुए मंत्री ने तुरंत प्रभाव -से स्थगित करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बालोतरा मे 21 जनवरी को पुल के उद्घाटन मे मुख्य अतिथि के रूप में आने का आग्रह किया जिसको उन्होंने स्वीकार कर वीडिया कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से उद्घाटन की स्वीकृति दी। कायक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी व पचपदरा विधायक अरूण चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।</p>