<p>लघु उद्योग भारती ने उद्यमी सम्मेलन आयोजित करने के साथ महिला इकाई का पुनर्गठन किया। मनोज पांचाल, धर्मेन्द्र पाटनी, प्रकाशचंद्र, ताराचंद गोयल, समीर मूंदडा, राजेश मिश्रा, अरुण सोनी, राजेन्द्र दुबे की मौजूदगी में बैठक में बताया कि आगामी समय में 50 से अधिक नई इकाइयों की संभावना है। महिला इकाई का भी पुनर्गठन हुआ, वहीं छह नई इकाई भी बनाई गई जिसमें अध्यक्ष मंत्री के पद पर छावनी-सियागंज में मनोज पांचाल, धर्मेन्द्र पाटनी, सांवेर रोड में कन्हैयालाल खत्री, गणेश कोटवाल, पोलोग्राउण्ड में पंकज काले, विकास गुप्ता, सांवेर रोड बरदरी में विजय, कांसठ, कृष्ण गोपाल, नेमावार रोड में कोमल अग्रवाल, राजेश नीमा, भमौरी में गोपाल जांगिड, विकास पांडे एवं महिला इकाई में अध्यक्ष हेमलता, सचिव अनिता • मित्तल को बनाया। कार्यक्रम में 300 उद्यमी मौजूद रहे। शिवनारायण शर्मा और विनित जैन ने नए 5.1 सदस्यों के फार्म सौंपे।</p>