उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगी अलग अलग कमेटीयां : राजीव चौहान

October 16, 2023

<p>ओम शर्मा, वीवीएन</p><p>लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर की मासिक बैठक अध्यक्ष राजीव चौहान व महासचिव सीता राम चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के नए व पुराने सदस्यों ने हिस्सा लिया। जबकि इस दौरान 11 नए मेंबरों ने लघु उद्योग भारती की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जहां संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने पर चर्चा हुई, जबकि पुराने सदस्यों को एक्टिवेट करने का भी फैसला लिया गया। वहीं यह फैसला लिया गया के उद्योगों की अलग अलग समस्याओं के समाधान के लिए अलग अलग कमेटीयों का गठन किया जाएगा। यह कमेटीयां अपनी अपनी समस्याओं के समाधान के सम्बंधित विभागों से संपर्क साधकर समाधान को प्रयास करेंगी।</p><p>बैठक को सम्बोधित करते हुए 1 बही चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान ने कहा के संख्याबल को बढ़ाया जाना अत्यधिक आवश्यक है। क्योंकि जितनी बद्दी चैप्टर के सदस्यों की संख्या अधिक होंगी उतनी ही मजबूती से हम उद्योगों की समस्याओं के लिए सम्बंधित विभागों के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे। चौहान ने कहा के नए सदस्यों को जोड़ने के साथ साथ पुराने सदस्यों को एक्टिवेट करना भी अत्यधिक जरूरी है। जबकि महासचिव सीता राम चौधरी ने बताया के बैठक में यह फैसला लिया गया है के अब हर मासिक बैठक में उद्योगों से सम्बंधित विभागों के किसी एक अधिकारी को बुलाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि उस विभाग से सम्बंधित समस्याओं को अधिकारी से सांझा कर समाधान के प्रयास किया जा सके। इससे सम्बंधित विभाग और संगठन के बीच एक समन्वय एक सेतु बनेगा और आपसी समन्वय का सभी को लाभ मिलेगा। इस दौरान 11 नए उद्योगों ने संगठन का दामन थामा और यही चैप्टर के पदाधिकारियों ने नए मेंबरों का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में राजीव चौहान के साथ सीता राम चौधरी, दीपक, अमित, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र, सोनू, सतीश सेठी, सुरेंद्र कैलाश शर्मा, राजेश, त्रिलोक सिंह, वरुण कुमार, विनोद खना, विक्रम बिंदल, प्रताप मोहन, सुशील कुमार, विकास सिंगला, सुरेंद्र सिंगटा, अशोक गर्ग, गुरप्रसाद गुप्ता, विवेक गुप्ता, कमलेंद्र ठाकुर समेत समस्त सदस्य मौजूद रहे।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please