<p>लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश की 135 वी व जोधपुर प्रान्त की 43 वी मथानिया इकाई का गठन आज किया गया। जिसमें लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्यामजी ओझा, प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, रतनलाल डागा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई उपस्थित रहे| कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती अध्यक्ष ओझा ने कहा देश में उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं व हम कैसे आत्मनिर्भर बने, इस पर अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि हमारे उद्यमी आयात कम से कम कर व अधिक से अधिक निर्यात कर देश का मान पूरी दुनिया मे बढाये।<br> राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने लघु उद्योगों के हितार्थ किये जा रहे कार्यों व उपलब्धियों के बारे मे जानकारी प्रदान दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में उद्योगों के विकास के लिये उनकी सभी समस्याओं के निस्तारण का हर संभव प्रयास किया जायेगा। मथानिया इकाई की घोषणा के साथ अध्यक्ष का दायित्व नितेश बूब, उपाध्यक्ष हनुमान चाण्डक व दुर्गेश राठी, सचिव सुनील राठी एवं कोषाध्यक्ष हितेश राठी सहि २० कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये। अध्यक्ष महावीर चोपड़ा ने कहा कि औद्योगिक समस्याओं के समाधान, औद्योगिक विकास एवं उद्योग नये उद्योगों के सम्भावनाओं के लिये लघु भारती सदैव कार्यरत है। कृषि लागत व मूल्य आयोग सदस्य श्री रतनलाल डागा ने जीन्स एवं कृषि प्रसंस्करण व उनके मूल्य सवंर्धन पर अपने विचार रखे लघु उद्योग भारती मथानिया इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितेश खूब ने कहा कि अब मथानिया इकाई के उद्योगो को विकास की नयी दिशा मिलेगी संचालन पूनमचन्द्र तंवर व घनश्यामजी खत्री ने किया। इस अवसर श्रीमती स्वाति शर्मा, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता, सचिव हरीश चाण्डक, दीनदयाल बाहेती सहित कई उद्यमीगण उपस्थित थे।<br> </p>