उद्योगों के लिए बढ़ाई बिजली की दरें वापिस ले प्रदेश सरकार: लघु उद्योग भारती

September 13, 2023

<p>लघु उद्योग भारती के परवाणू चैप्टर ने प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों के लिए बढाई गयी बिजली की दरो का कड़ा नोटिस लेते हुए प्रदेश सरकार से इन दरो को जल्द से जल्द वापिस लेने की मांग की है। लघु उद्योग भारती की परवाणू चैप्टर की हुई बैठक में निर्णय लिया गया की कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी को साथ लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर उन्हें अपनी मांगो बारे अवगत करवाएगा।</p><p>लघु उद्योग भारती के परवाणू चैप्टर अध्यक्ष राकेश भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रकाश वर्मा, सुधीश सोनी, नवनीत सैनी, सचिन गोयल, पवन वर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा बढाई गयी बिजली की दरो व अन्य समस्याओं बारे चर्चा की गयी। इस दौरान सभी सदस्यों ने प्रदेश में बढ़ाई गयी बिजली की दरो पर एकमत से  विरोध जताया।</p><p>इस अवसर पर उपस्थित उद्योगपतियों ने कहा की प्रदेश में उद्योगपति पहले ही कई दिक्कतों का सामना कर रहे हो, ऐसे में बिजली की दरों में वृद्धि करके सरकार ने उनपर एक ओर बोझ लाद दिया है। उन्होंने कहा की यदि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरो में वृद्धि का निर्णय वापिस नहीं लिया तो उद्योगपतियों को मजबूरन यहाँ से अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ेगा।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please