उद्योगों को विशेष पैकेज देने की सरकार से की मांग

January 16, 2024

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। लघु उद्योग भारती परवाणू इकाई की बैठक अध्यक्ष राकेश भाटिया की अध्यक्षता में उद्योग सदन कार्यालय परवाणू में हुई।

बैठक में हिमुडा द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की दरों में भारी वृद्धि और हिमाचल में सबसे महंगा पेयजल मिलने के बावजूद भी पर्याप्त पानी न मिलने पर हिमुडा के खिलाफ रोष जताया गया। इसके अलावा उद्योगों में विद्युत दरों की बढ़ोतरी पर प्रदेश सरकार से उक्त महंगाई से निजात दिलाने के लिए उद्योगों के लिए राहत पैकेज उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।

इसके अतिरिक्त उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने बारे चर्चा की।

गणतंत्र दिवस परवाणू में मनाया जा रहा है जिसमें संगठन ने आर्थिक सहयोग देने को भी अपनी स्वीकृति दी। परवाणू इकाई से जुड़े लघु उद्योग भारती के सदस्य चमन गोयल के बेटे केरव गोयल के अकस्मात निर्धन पर भी शोक जताया गया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, पवन वर्मा, संगठन सचिव सचिन गोयल व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address

LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please