उन्नत स्टोन तकनीकों की पहचान और चीनी कंपनियों की भागीदारी हेतु समझौता

March 27, 2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने चाइना फेयर के दौरान इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के अंतरराष्ट्रीय प्रचार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस दौरे के दौरान चीन, अंगोला, ईरान, कंबोडिया, वियतनाम, तुर्की और इटली जैसी विभिन्न देशों की प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ 1200 वर्ग मीटर से अधिक स्थान की बुकिंग सुनिश्चित की गई है। यह उपलब्धि इंडिया स्टोन मार्ट 2026 की वैश्विक उपस्थिति को और सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आधुनिक स्टोन तकनीकों में भी उल्लेखनीय प्रगति देखी, जिनमें से कुछ वैश्विक स्तर पर अग्रणी और अत्याधुनिक मानी जा रही हैं। विशेष वायर कटिंग तकनीक, वॉटर जेट कटिंग, उनत सीएनसी तकनीक और प्राकृक्तिक पत्थरों के लिए उन्नत रंगीन छपाई तकनीक जैसी नवाचारों को प्रमुख रूप से देखा गया। इसके अतिरिक्त, स्टोन निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (1) आधारित रोबोटिक मशीनों ने भी भारतीय बाजार में गहरी रुचि दिखाई है, जो भविष्य में भारतीय पत्थर उद्योग को तकनीकी उन्नति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में नई दिशा दे सकता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भारतीय पत्थर उद्योग को नई संभावनाएं मिलेंगी और यह उन्नत तकनीकों के उपयोग से वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगा। इसके साथ ही, इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के प्रति अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत का बढ़ता रुझान भारतीय स्टोन उद्योग के लिए एक उज्जवल भविष्य की ओर संकेत करता है। प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेरा, वित्तीय सलाहकार योगेश गौतम, प्रांत संयुक्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई और सीडोस के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विवेक जैन शामिल थे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please