लघु उद्योग भारती की ओर से पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति इंतुलन के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। एमआईए क्षेत्र के 5 बीबा पार्क में प्रथम चरण के तहत 200 फलदार, औषधीय, फूलों वाले तथा छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में लगभग 80 सदस्यों सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने इस पार्क को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। देखभाल के लिए व्यवस्थाएं भी की। इस अवसर पर ने ईएसआईसी के डीन, उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अध्यक्ष शशांक झालानी, उपाध्यक्ष संदीप मुद्गल, सचिव पंकज तिवारी, निर्मल चौधरी, श्याम, नीरज शर्मा, वरुण जैन, सह-अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सह-अध्यक्ष शिवानी यादव, रूपाली गुप्ता, रुचि सोढ़ी, शिप्रा वर्मा, विवेक गुप्ता, विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनोद शर्मा, जगमोहन, विवेक तिवारी, तुषार गुप्ता, धीरज पोफ्ली, मनीष पोपली, अमन गोयल एवं नीरज यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।