औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के लिए निगम आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

September 4, 2025

लघु उद्योग भारती, मध्य भारत प्रांत की ओर से नगर निगम आयुक्त से ग्वालियर के औद्योगिक क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रतिनिधि मंडल मिला। चर्चा के दौरान कई समस्याएं सामने रखी गई। निगम आयुक्त ने सभी समस्याएं विस्तार से सुनीं और उनके त्वरित समाधान हेतु एक टीम गठित करने का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। साथ ही समाधान प्रक्रिया के सतत संचालन के लिए प्रतिनिधि मंडल से निरंतर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों में सोबरन सिंह तोमर (प्रांतीय अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती), निर्मल सिंह (सह सचिव), गोपाल मोटवानी (प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य), कपिल जयसिंघानी (सचिव, महाराजपुर औद्योगिक क्षेत्र), रवि गुप्ता, राजीव आगीचा (अध्यक्ष, गिरवाई औद्योगिक क्षेत्र), राजेश जैन, नंदलाल सोनेजा, संजय धवन (अध्यक्ष बिरलानगर ओधौगिक क्षेत्र) अभय गर्ग (सचिव) राजकुमार राय (कोषाध्यक्ष) अनिल भारद्वाज अध्यक्ष (तानसेन इंडस्ट्रीज क्षेत्र) अजय लाल (सचिव) महेन्द्र गुप्ता (कोषाध्यक्ष) भोला गुप्ता (अध्यक्ष, बाराघाटा औद्योगिक क्षेत्र), राजेंद्र तलुजा (अध्यक्ष, शंकरपुर औद्योगिक क्षेत्र) एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।

ये समस्याएं बताईं

महाराजपुर औद्योगिक क्षेत्रः सेक्टर ए व बी में बाहरी कॉलोनियों द्वारा कचरा डाले जाने, अवैध मीट दुकानों, अत्यधिक गंदगी, जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव जैसी गंभीर समस्याएं।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी औद्योगिक क्षेत्रः मुख्य द्वार के बाहर लगातार कचरा एकत्र होने एवं क्षेत्र के अंदर नियमित सफाई न होने की समस्या।

विरला नगर औद्योगिक क्षेत्रः जगह-जगह कचरे के ढेर, नालियां चोक होने से जलभराव, एवं बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायत।

शंकरपुर औद्योगिक क्षेत्रः सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव, बारिश में हर वर्ष बाढ़ आने की समस्या।

गिरवाई औद्योगिक क्षेत्रः नालियों का निकास न होने से जलभराव, नियमित सफाई व स्ट्रीट लाइट की अनुपलब्धता से असुविधा।

बाराघाटा औद्योगिक क्षेत्रः नालियों की नियमित सफाई न होने वकचरा समय पर न उठाए जाने के कारण गंदगी और बदबू की समस्या।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please