<p>वाराणसी (एसएनबी)। लघु उद्योग भारती के काशी प्रांत द्वारा दो दिवसीय अंतर राष्ट्रीय कार्य समिति तथा कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसम्बर को आयोजित की जा रह है। बैठक में देश से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे। सुंदरपुर स्थित आईसीयूटी में ही एक दिवसीय उद्यमी सम्मेलन का भी आयोजन 29 को होगा । | सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता सह सर कार्यवाह डा.कृष्ण गोपाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता होंगे।</p><p>यह जानकारी शुक्रवार को लहुराबीर एक होटल में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री लघु उद्योग। भारती एवं उपाध्यक्ष प्रदेश लघु उद्योग निगम (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) राकेश गर्ग एवं प्रदेश महामंत्री भरत थरड़ ने पत्रकार वार्ता में संयुक्त रुप से दी। उन्होंने बताया कि उद्यमी सम्मेलन में काशी प्रांत के 11 जिले के उद्यमियों की समस्याओं पर चचर्चा होगी। इसके लिए प्रत्येक जिला इकाई से समस्याओं की लिस्ट बनाई जा रही है।</p><p>जिसको संगठन के पदाधिकारी पुरजोर तरीके से उपस्थित मंत्रियों के समक्ष उठा कर निदान करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्लाटो पर नगर निगम द्वारा थोपा गया हाउस टैक्स तथा बुनकरों की बिजली का मुद्दा प्रमुख है। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उद्यमियों की प्रमुख समस्या औद्योगिक प्लाटो की है, जिससे नए उद्योग में स्थापित नही हो रहे है। यहां बहुत से लोग वर्षों से जिला उद्योग केंद्र का औद्योगिक प्लॉट लेकर उद्योग नही चलाते बल्कि उन प्लाटो को किराए पर दिया है अथवा बंद किया हुआ है। पत्रकार वार्ता से पूर्व हुई उद्यमियों की बैठक में उनकी विविभन्न समस्यों पर चर्चा हुई। बैठक में ज्योति शंकर मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, संजय सिंह, विमलेश मौर्या, संजय श्रीवास्तव, मनीष चौबे, गुलशन मौयी,, गुफराम इत्यादि उपस्थिति थे। औद्योगिक संगठन है जिसकी लगभग पूरे देश के प्रत्येक जिले में शाखाएं है।</p>