किसान और उद्यमी करेंगे अर्थव्यवस्था मजबूत : केंद्रीय मंत्री चौधरी

August 30, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत का अभ्यास वर्ग एवं भव्य उद्यमी सम्मेलन कार्यक्रम श्रीगंगानगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसाल कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि किसान और उद्यमी मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे जिससे देश को आगे बढ़ने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों के लिए लघु उद्योग भारती वरदान साचित हो रहा है। सभी किसानों और उद्यमियों की समस्याओं को दूर किया आएगा और उद्यमियों को किन्नू, इंट संबंधित समस्याएं दूर की जाएगी। अब केवल बाते नहीं होगी, अब काम होगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द ने कहा कि ब्रिटिश लोगों के भारत आने से पहले भारत व्यापार में समृद्ध देश था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहानी, सादुल शहर विधायक गुरुवोर सिह बराड उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संगठन में प्रवास का महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रांत महामंत्री विनय बम्ब ने स्वरोजगार व जोधपुर प्रांत महासचिव बिन्दू जैन ने महिलाओं को उद्यम में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए महिला कार्य की जानकारी दी। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि लघु उद्योग भारती के वर्तमान में 52 हजार सदस्य है जिनको जल्द ही एक लाख करने की योजना है। उन्होने कहा कि उद्योग और समस्याएं एक दूसरे को पूरक है। इनका सतत निस्तारण हो संगठन का ध्येय है।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please