किसी भी प्रदेश के विकास के लिए सुरक्षित वातावरण व आर्थिक पक्ष का सुदृढ़ होना आवश्यकः तरुण चुघ

April 30, 2025

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने जालन्धर में लघु उद्योग भारती व अन्य व्यापारिक संगठनों के साथ हुई औपचारिक बैठक के दौरान कहा कि किसी भी प्रदेश के सर्वपक्षीय विकास के लिए सुरक्षित वातावरण व आर्थिक पक्ष का सुदृढ़ होना आवश्यक हैं। केंद्र सरकार की देश भर में चल रही जनकल्याणकारी, आर्थिक व विकासवादी नीतियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जरूरत पंजाब की वर्तमान शासन पद्धति को बदलने की है। इसके लिए सभी वर्गों के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है।

इस दौरान संत ग्रुप ऑफ कम्पनीज के डायरैक्टर व भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर, लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रचार प्रमुख विक्रांत शर्मा, लघु उद्योग भारती के जिला सचिव आकाश राठौर, लघु उद्योग भारती के सदस्य व पार्षद कंवर सरताज, जालंधर प्रिंटर्स एसोसिएशन के रमन छुरा, एडवोकेट सुभाष सूद, सीमेंट ईंट निर्माता व पार्षद राजीव ढींगरा, स्पेयर पार्टस विक्रेता दविन्द्र कालिया, ईंट भट्ठा संचालक व पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ व अन्य द्वारा तरुण चुघ का पुष्पित अभिनंदन किया गया।

लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष और मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रचार प्रमुख विक्रांत शर्मा ने बताया कि देश का सबसे बड़ा उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती है और इसकी कार्यप्रणाली सदैव राष्ट्र प्रथम सिद्धान्त पर आधारित रही है। भारत सरकार ने नीति निर्माण और उसके कार्यान्वयन के दौरान विभिन्न सरकारी एजेंसियों में इसके प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

आकाश राठौर, सन्नी शर्मा व मुनीश विज ने जी.एस.टी., बैंकिग संबंधी, दविन्द्र कालिया और हरजिंद्र अरोड़ा ने ऑटो पार्ट्स की उपलब्धता, ट्रांसपोर्टेशन व अन्य समस्याओं के प्रति, दविन्द्र भारद्वाज ने पशु खुराक, राजिंदर शर्मा और चंदन रखेजा ने व्यापारियों को पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं की चर्चा की। वहीं भाजपा पंजाब के महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर व अमित तनेजा ने चुग के साथ मिटिंग करवाई।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please