कुलिश जन्मशती पर्व : राजस्थान पत्रिका की अभिप्रेरणा से लघु उद्योग भारती का 21 को महा आयोजन

March 18, 2026

‘आइडिया ऑफ न्यू मारवाड़’ में होगा समग्र विकास पर मंथन

हैंडीक्राफ्ट से इंफ्रास्ट्रक्चर तक हर सेक्टर पर होगी चर्चा

जोधपुर राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश के जन्मशती पर्व पर मारवाड के सर्वांगीण विकास के लिए पत्रिका की अभिप्रेरणा से लघु उद्योग भारती की ओर से 21 मार्च शनिवार को ‘आइडिया ऑफ न्यू मारवाड़’ कार्यक्रम में समग्र विकास को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, उद्यमी और नीति निर्माता मंचन करेंगे।

लघु उद्योग भारती राजस्थान व गुजरात प्रभारी घनश्याम ओझा ने बताया कि कार्यक्रम में हैडीक्राफ्ट, स्टील, ग्वारगम, टेक्सटाइल, एग्री सेक्टर, इंजीनियरिंग, स्टोन, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे प्रमुख क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों, चुनौतियों और संभावनाओं पर गहन चर्चा होगी। क्षेत्र की औद्योगिक ग्रोथ को गति देने और नए अवसरों को तलाशने के उद्देश्य से यह मैच अहम साबित होगा। लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्‌घाटन उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई करेंगे।

चार सत्र होंगे: आयोजन के तहत चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विषय विशेषज्ञ अपने-अपने क्षेत्र से जुही अहम जानकारियों साझा करेंगे। इसमें उद्योगों की जरूरते, तकनीकी उन्नयन, निवेश के अवसर और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर विशीष फोकस रहेगा।

भविष्य की विकास रणनीति होगी तय

लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर के भंडारी ने बताया कि इस तरह के संवाद से मारवाड़ के वाड़ क्षेत्र के दिशा लघु मिलेगी और स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में गदय मिलेगी। यह मंथ न केवल विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि भविष्य की विकास रणनीति तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जोधपुर महानगर के सचिव राकेश चौरडिया ने बताया कि टेक्सटाइल उद्योग पर भी एक सत्र का आयोजन होगा, जिसमें सतत विकास और चुनौतियों पर चर्चा होगी

हर वर्ग के उद्यमियों की भागीदारी

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत के जनरल सेक्रेटरी सुरेश कुमार विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम में हर वर्ग के उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसमें वरिष्ठ, युवा और महिला उद्यमियों के साथ विभिन्न सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please