जोधपुर में संभाग स्तरीय अष्टम अमृता हाट परवान पर

January 30, 2024

<p>नवज्योति/जोधपुर।</p><p>प्रदेश में दूरदराज के क्षेत्रों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में आत्मनिर्भरता विस्तार तथा हुनर निखारने के लिए बेहतर मंच के रूप में इन दिनों रामलीला मैदान में चल रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 में की गई खास पहल रंग ला रही है। इसमें समूहों की महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ ही उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री व मार्केटिंग को विभाग के स्तर से समुचित समर्थन एवं मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जोधपुर संभाग स्तर पर अष्टम् अमृता हाट का आयोजन आगामी 4 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके लिए उत्सव में अमृता हाट हेतु आई डोम आरक्षित है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री के प्रदर्शन एवं विपणन हेतु हाट में राज्य के विभिन्न जिलों से महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादो की 50 स्टॉल्स लगाई गई है। मेले में भाग लेने वाली स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं को विभाग की ओर से ये स्टॉल्स निःशुल्क उपलब्ध करवायी गई हैं। अमृता हाट में विभागीय महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अजीविका द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित लाख की चूड़ियां, मोजड़ी, पेपरमेशी, आर्टिफिशियल फ्लावर्स, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, वस्त्र उत्पाद जैसे कशीदाकारी, चिकन जरी, पेचवर्क, कांच जड़ाई, वुडन क्राफ्ट, मार्बल की कलात्मक वस्तुएं आदि के हस्त निर्मित उत्पाद, बंधेज, लहरियां, मोठड़ा, कोटाडोरियां की साड़िया, सलवार सूट, दरियां व चद्दरे बाड़मेर की अजरख प्रिन्ट चद्दरें, देवी-देवताओं की पोशाकें, रेडिमेड कपड़े, खाद्य उत्पादों में अथाना की मिर्ची का अचार, मुरब्बा, बाजरे के उत्पाद, मसालें, पापड़ मगोड़ी, सूखी सब्जीयां आदि सामग्री एवं हॅण्डीक्राफ्ट उत्पाद उपलब्ध है। ये समस्त उत्पाद विभिन्न वेरायटी व पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। रविवार को अवकाश के दिन हाट में खरीदारों का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं द्वारा 9.50 लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री की गई। विभागीय स्टाल पर कार्मिकों महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित भी किया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक परसाराम विश्नोई ने जोधपुर के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि हाट आयोजन की अवधि के दौरान मेले में आकर महिलाओं को प्रोत्साहित करें तथा उनके द्वारा सृजित एवं प्रदर्शित उत्पादों का क्रय कर उनका उत्साह बढ़ाएं।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please