झालावाड़ लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से 10 और 11 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वयंसिद्दा मेले के पोस्टर का विमोचन सोमवार को कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया। यह मेला महिलाओं को अपने कार्य को पहचान देगा।
पूरे भारत वर्ष में लघु उद्योग भारती की महिला इकाई द्वारा स्वयंसिद्धा मेले का आयोजन किया जाता है। झालावाड़ में महिला इकाई का गठन फरवरी माह में किया गया और अगस्त में सभी महिलाओं के कार्य को और हुनर 'को एक नया आयाम देने के लिए स्वयंसिद्धा का आयोजन किया जा रहा है। स्वयंसिद्धा में अभी तक 50 स्टॉल्स बुक हो चुकी है और इकाई द्वारा 60 स्टाल्स का लक्ष्य रखा गया है। जो भी महिला उद्यमी अपने व्यापार को एक नई पहचान देना चाहती है तो वह इस मेले में अपना स्टॉल रजिस्टर्ड करवा कर अपने व्यापार को एक नई ऊंचाई दे सकती हैं। इस मेले में मुंबई, सूरत, जयपुर, कोटा, रतलाम, रामगंज मंडी, झालावाड़ जैसी कई जगह से महिला उद्यमी अपनी स्टॉल्स लेकर पधार रही हैं। पोस्टर विमोचन के मौके पर अध्यक्ष शकुंतला जैन, सचिव जया गुप्ता, कोषाध्यक्ष मेघना जैन, उपाध्यक्ष रुचि तोदी, दीपशिखा अग्रवाल, स्वाति जैन, सुनीता रावत, श्वेता पाटनी, प्रीति तोदी, प्रिया विजय, दया भाटिया, निधि जैन, प्रीति अग्रवाल, नेहा गुप्ता, प्रियंका मित्तल उपस्थित रही।