<p>लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर द्वारा "टेराकोटा क्ले ज्वैलरी" पर कार्यशाला का आयोजन आज किया गया।</p><p>कार्यशाला में प्रशिक्षक डॉ माया प्रजापत ने जीवन्त प्रदर्शन द्वारा टेराकोटा क्ले से बनने वाली ज्वैलरी व सजावटों उत्पादों के बारे मे बताया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला के बाद महिला इकाई की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव श्रीमती इन्दु चौपडा, श्रीमती नलिनी बंसल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ममता मनानी, श्रीमती भावना मोटवा, हार्दिका गहलोत, सदस्य श्रीमती अरूणा राठी, सुधाजी गर्ग, मीनाक्षी दवे, शीतल अग्रवाल, श्रीमती चम्पादेवी, श्रीमती वर्षा व कमल गुप्ता उपस्थित रहे। अंत में सचिव श्रीमती कंचन लोहिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।</p>