<p>( आधुनिक राजस्थान) केकड़ी (हर्ष राठी)। केकड़ी के जयपुर अजमेर बाई पास रोड़ पर स्थित प्रेम मैरिज गार्डन में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर लघु उद्योग भारती व इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान द्वारा भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में में आने वाली 11, 12 व 13 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा । इस शिविर के पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम आज प्रेम मैरिज गार्डन में आयोजक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। शिविर के व्यवस्था प्रमुख रामगोपाल सैनी ने बताया कि 11 जनवरी से ये विशाल निःशुल्क दिव्यांग सहायता लगाया जा रहा है जिसमे जयपुर की श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा दिव्यांग उचित पत्रो को ट्राईल साइकिल, व्हील चैयर, कान की मशीन, बैसाखी छडी, (दृष्टिहीन को ) कैलीपर, छडी (अंपग के लिए) कृत्रिम पैर, हाथ कृत्रिम आदि लगाए जाएंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के अध्यक्ष महेश मंत्री, कोषाध्यक्ष भगवान माहेश्वरी, सचिव दिनेश वैष्णव , व्यवस्था प्रमुख रामगोपला सैनी, प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य सर्वेश विजय, शिव कुमार बियानी, विमल कोठारी, नंदकिशोर तिवाड़ी, श्याम माहेश्वरी, गुलाब चंद सोमाणी, किशन प्रकाश सोनी, निहान चंद मैडतवाला, अनिल जैन, पारस जैन, लघु उद्योग भारती उपाध्यक्ष शिवकुमार बियानी, लघु उद्योग भारती कोषाध्यक्ष, अंकित जैन, दिव्यांग सेवा समिति सरवाड़ के अध्यक्ष उगमालाल रैगर, दिव्यांग सारथी सेवा संस्थान केकड़ी के अध्यक्ष ओमप्रकाश माली, मिडिया प्रारभरी सुरेश जैतवाल एवम प्रेम गार्डन के मालिक रामस्वरूप नायक मोजूद रहे ।</p>