लघु उद्योग भारती काशी प्रांत का उद्यमियों ने शनिवार को मुड़ैला स्थित लॉन में 30 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी क्षेत्र कार्यवाह विरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र हित की रक्षा करने के साथ ही लघु उद्योग देश का विकास करने में जुटा हुआ है।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दीन दयाल ने कहा कि यह संगठन एमएसएमई उद्यमियों के हित में कार्य करता है। उन्होंने संगठन द्वारा देश एवं काशी प्रांत में किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि देश में चार हजार शाखाओं और लगभग 50 हजार उद्यमियों के साथ देश का सबसे बड़ा उद्यमी संगठन है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने-उद्यमियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में फतेहपूर, प्रयागराज, भदोही, मिजीपुर, चंदौली, गाजीपुर सहित काशी प्रांत के 11 जिले से उद्यमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजेश विश्वकर्मा, मनीष चौबे, ज्योति शंकर मिश्रा, डब्लू राय, दिनेश गुप्ता, दीपक बहल, दीपक शाह, संजय श्रीवास्तव, विमलेश मौर्या, जितेश गुप्ता, विजेन्द्र सिंह आदि उद्यमी उपस्थित रहे।