शहर के बाइपास पर स्थित गोयल साल्ट में शुक्रवार की दोपहर लघु उद्योग भारती की बैठक आयोजित हुई। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों का परिचय करवाया गया। इसके साथ ही 17 सितम्बर को भगवान विश्वकर्माजी की जयंती लघु उद्योग भारती के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी एक साथ मानने का निर्णय लिया गया। गोयल ने बताया कि 21 सितम्बर को भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन में जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नमक उद्योग सहित अन्य उद्योगों की स्थानीय व राज्य स्तर पर होने वाली विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अशोक जोशी, दीपक अग्रवाल, दिनेश जांदू, मूलचंद लढा, विजय कुमार जैन, गोविंद पारीक, अशोक लढा, जगदीश अग्रवाल, जगदीश छापोला, रोहित मंत्री, बसंत अग्रवाल, मनोज सोमानी, गोपाल रूंथला, श्रीराम तंवर, सीताराम जांगिड़, उम्मेदमल छपोला उपस्थित रहे।