नारी शक्ति ने हर स्थिति में अपनी सार्थकता को सिद्ध किया है- विजया शर्मा

April 8, 2024

राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय महाविद्यालय तरुणी प्रमुख विजया शर्मा ने लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब की महासचिव सीमा धूमल के सानिध्य में महिला सशक्तिकरण विषय पर हुई विस्तृत चर्चा के दौरान कहा कि नारी शक्ति ने हर स्थिति में अपनी सार्थकता को सिद्ध किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के रूप आदरणीय रही है, वर्तमान में भी नारी ने अपने को हर क्षेत्र में अपने आपको सर्वोत्तम सिद्ध किया है। मानसिक बल, संवेदनशीलता, सहनशीलता, मौन रह कर भी परिवार को एक सूत्र में बांधे रखने की अदभुत क्षमता यह सब गुण स्त्रियों में ही पाए जाते हैं। वर्तमान में नारी के सशक्तिकरण चर्चा का विषय बनता जा रहा है जो स्वयं ताकतवर और प्रखर बुद्धि की स्वामिनी है उसे शक्ति के लिए दूसरों पर आश्रित क्यों होना पड़ेगा, यह चिंतनीय विषय है हमारे समाज में पारिवारिक, सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक व्यवस्था का गठन में स्त्री और पुरुष में भेद किया जाता रहा है, आधुनिक समय में जमीनी हकीकत परिवर्तित हो रही है। महिला पिता, पति, भाई और पुत्र सभी के लिए हृदय में अपार स्नेह रखने वाली स्वयं को गौण स्थान पर रखकर ही जीवन की पूर्णता मान लेती हैं, यह उसकी कमजोरी नहीं बल्कि उसके विशाल हृदय की निष्ठा का परिचायक है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति द्वारा राष्ट्रोत्थान, समाज उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की भी विस्तृत चर्चा की। लघु उद्योग भारती पंजाब किसी (महिला प्रकोष्ठ) की महासचिव सीमा धूमल ने उद्योगों के संचालन और सामाजिक दायित्वो के निर्वाहन में महिलाओं की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाएं कभी कमजोर नही रही है। हर आपदा में उनकी भूमिका अग्रगण्य रही है। समाज की बेटियों, बहनों और माताओ को कभी भी अपने आप को कमजोर नही समझना चाहिए, यदि पुरुष आपके प्रेम और वात्सल्य का अधिकारी है तो आपकी अवहेलना या तिस्कार करने पर दंड का भी अधिकारी है। भारत की हर घर बेटी को भारतीय संस्कृति से शिक्षित व आत्मरक्षक बनाना चाहिए ताकि अपनी बेटिया बिना दबाव के हर प्रकार की परिस्थितियों में कार्यरत रह सके। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल के मागदर्शन व पंजाब प्रांत के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा की सहभागिता से आयोजित इस चर्चा में श्रीमती गीता धूमल ने संयुक्त परिवार, पूनम चौहान व सविता ठाकुर ने धार्मिक व सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत सह संचालिका डा. मधुरिमा भार्गव ने पुरातन भारतीय संस्कृति के अनुरूप जीवन पद्दति, प्रांत कार्यवाहिका करिश्मा कपूर ने सेल्फ हेल्प ग्रुप, जालंधर जिला सम्पर्क प्रमुख मीनू शर्मा ने सिंधु न्यास छात्रावास के बारे में जानकारी सांझा की।

प्रांत निधि प्रमुख नीरू मल्होत्रा, लघु उद्योग भारती जालंधर उत्तरी की से संयोजक पल्लवी ठाकुर, इंदु ठाकुर, सरोज ठाकुर व अन्य गणमान्य ने समारोह संयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

 

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please