<p>पंजाब पेपर बोर्ड मिल्स एसोसिएशन की मीटिंग पूर्व प्रधान प्रदीप मैनन जी स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर लघु उद्योग भारती के संरक्षण में हुई। इसमें पंजाब भर से मिल मालिक शामिल हुए। प्रदीप मैनन ने हाई पावर कमेटी का गठन ओपन हाल की सहमति से किया, जिसमें सुरेश बंसल दिड़बा पेपर बोर्ड प्राइवेट लिमिटेड, रामकुमार शिव शक्ति पेपर मिल भवानीगढ़, अशोक जैन संत मिक्स बोर्ड, विपिन शर्मा, सुरेंद्र सिंह जालंधर, रोशन लाल बलबेडा जो अनुशासन कमेटी का कार्य करेंगे और संगठन के सरपरस्त अरविंद गुलाटी कपूरथला, अनिल जी कोटकपूरा, पवन बंसल मुक्तसर बने रहेंगे। पंजाब के जिलों से ली हुई एग्जीक्यूटिव कमेटी ने सर्वसम्मति से तरसेम मित्तल पटियाला को प्रधान प्रदीप मैनन को पंजाब का चेयरमैन चरण दास बरेटा को वाइस चेयरमैन राम सिंह वाइस प्रधान जितेन कुमार पटियाला सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। इस समय अमृतपाल सिंह बरनाला जिला इंचार्ज, जनक राज को जिला पटियाला का इंचार्ज लगाया गया। मिल बैठकर सभी मसलों पर चर्चा हुई आ रही मिल मालिकों को दिक्कतों को ध्यान में लाने के लिए सीएम भगवंत मान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा से मिलने के लिए एजेंडा पास किया ताकि पंजाब में बढ़ रहे पॉल्यूशन को दूर करने के लिए पराली ( पैडी स्ट्रा) का अधिक से अधिक प्रयोग कर-कर पंजाब में पॉल्यूशन कम किया जा सके। इस अवसर पर संत मिक्स बोर्ड, श्री गणेश ट्रेड भादसों नेशनल पेपर बोर्ड मिल्स कोटकपूरा, इंद्र मिक्स बोर्ड वोहा दशमेश पेपर बोर्ड इंडस्ट्री आनंदपुर साहिब, श्री गणेश बोर्ड मिल्स बरनाला, जय ज्वाला कार्डबोर्ड मिल बालबेड़ा गुरु कृपा इंडस्ट्री बोहा ए. आर. इंडस्ट्रीज धूरी अग्रवाल कार्डबोर्ड मिल पटियाला मित्तल कार्डबोर्ड मिल आदि के मिल मालिक हाजिर हुए।</p>