पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025

January 20, 2025

शहर की रामलीला मैदान में चले रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 में इस बार बच्चों की उद्यमशीलता को निखारने के उद्देश्य से पहली बार बिज किड्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 15 से अधिक स्कूलों के 150 अधिक विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल्स का प्रदर्शन कर अपनी उद्यमशीलता का परिचय दिया। बच्चों ने जिस आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल का प्रदर्शन किया वह वास्तव में हर किसी को अचंभित कर देने वाला था। वही विद्यार्थियों ने व्यवसाय की हस्तियों से स्टार्ट अप एर्व बिजनेस के गुर सीखें।

बेहतर प्रोजेक्ट बनाने वालों को लघु उद्योग भारती द्वारा पच्चीस हजार रुपए से अधिक की ग्रांट भी दी गई। लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष एवं मेला समन्वयक महावीर चौपड़ा ने कहा कि हस्तशिल्प उत्सव हर वर्ष नवाचार करता रहा है। इस वर्ष बच्चों को अपने आइडियाज प्रजेंट करने का मंच दिया गया है और हमारी उम्मीद से कई गुना बेहतर बच्चों ने यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। जिला उद्योग केंद्र की डिप्टी कमिश्नर पूजा मेहरा ने बच्चों को बिजनेस व स्टार्ट अप की विधा पर प्रकाश डाला और समझाया कि किस प्रकार चुनौतियों का सामना करके हम सफल बिजनेस स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप भारत का भविष्य है।

कार्यक्रम के आयोजक एवं स्किलोनेशन स्टार्ट अप के फाउंडर कार्यक्रम कॉर्डिनेटर राघव शर्मा ने अत्यंत रोचक तरीके से आर्ट को क्वेस्चनिंग के सेशन में प्रश्न पूछने की कला व सेल मी दिस पेन जैसे विषय पर गतिविधि के माध्यम से प्रकाश डाला। राज्य सरकार के आईटी एवं कम्युनिकेशन के डिप्टी डाइरेक्टर जेपी ज्यानी ने बारीकी से बिजनेस की सीख दी एवं इसमे सरकार द्वारा मिलने वाले अपार सहयोग के बारे में भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त व आयोजन सचिव एसएल पालीवाल, जीत कॉलेज से अमित सांघी, एडुमैसी के संस्थापक विवेक साहू, निफ्ट के पीआरओ मनीष शुक्ला ने उपस्थित टीम्स को प्रेरित किया। आयोजक मंडल की ओर से मनीष माहेश्वरी ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती द्वारा पच्चीस हजार रुपए से अधिक की ग्रांट दी गई। इस राशि को कार्यक्रम के चार शार्क्स द्वारा स्कूल टीम्स की प्रस्तुति, नवीनता एवं आत्मविश्वास के आधार पर टीम्स को इन्वेस्टमेंट ग्रांट किया गया। कार्यक्रम में बच्चों गेमर्स ऑक्शन, वेस्ट वंडर, चॉकलेट फ्रूट, ईकोबोक्सीयम जैसे उत्कृष्ट आइडियाज का प्रदर्शन कर अपने अथक परिश्रम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक अभिनव परिहार ने सभी अतिथि, विद्यालय, एवं आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संयोजक स्नेहा मेहता ने कार्यक्रम के कुशल क्रियान्वयन में सहयोग दिया। कार्यक्रम में एलबीएन, महेश पब्लिक स्कूल, बोधि स्कूल, महावीर पब्लिक स्कूल, लक्ष्मी देवी मूंदड़ा स्कूल आदि विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।

यह रहे विजेता

शार्क के रूप में जीत कॉलेज के मैनेजमेंट और कॉमर्स फैकल्टी के डीन शिव जोशी, डाईसी गेम्स की संस्थापक हिमानी जैन, आई स्टार्ट से गुलाब पोटलिया, टॉय निक के संस्थापक निखिल गहलोत ने अनेक प्रकार से विविध स्कूल की विविध टीम्स से प्रश्न उत्तर कर एवं उनका आईडिया पिच सुनकर निर्णय दिया। कठिन प्रणाली के बाद टीम को 4 टाइटल्स प्रदान किये गए। किड्स प्रेनुर का पुरस्कार स्जत सारस्वत को मिला। वहीं फूड प्रजेंटेशन ने मोस्ट सेलेबल की ट्रॉफी पाई। महेश पब्लिक स्कूल को मोस्ट इनोवेटिव आईडिया से पुरस्कृत किया गया, तो अरेबिक स्कूल मोस्ट इन्वेस्टेबल का खिताब मिला।

इन सैनानियों का किया गया सम्मान

सेवा दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती की ओर से वीर सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आर्मी वेटरंस फ्लाइंग ऑफिसर नारायण सिंह जोधा, मेजर सनोहर सिंह राठौड़, कसान रघुनाथ सिंह, भंवर सिंह राठौर व गंगा सिंह सिसोदिया का सम्मान किया गया।

भंवई, कच्ची घोड़ी व तेरह ताली नृत्य ने दर्शकों किया अभिभूत

हस्तशिल्प उत्सव में बुधवार को शाम राजस्थान की सोंधी माटी की महक के लोक गीत, लोक संगीत और नृत्य ने लोगों को देर तक बांधे रखा। राजस्थान की लोकसंगीत संध्या तरुण सिंह सोलंकी के निर्देशन में सुप्रसिद्ध लोक नृत्य भंवाई, कच्छी घोड़ी तेरह ताली नृत्य और लंग बंधुओं के प्रसिद्ध लोक गीत गायन ने अदभुत रंग जमा दिया।

भंवाई सहित अनेक चमत्कारिक नृत्यों के लिए मशहूर बाबुनाथ पार्टी ने भंवाई, साइकिल के चक्के का विशेष नृत्य, अग्नि नृत्य, थाली नृत्यों की प्रस्तुति से शाम को कमाल कर दिया। कार्यक्रम में बंदूखान लांगा और साथियों ने लोक गीतों से मन मोह लिया। खातू सपेरा पार्टी ने कालबेलिया नृत्य से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ की बोर्ड पर श्याम डांगी, पैड पर मदद अली, तबले पर ललित रावल, सलाऊ खान, ढोलक पर असलम, राम ढोल पर साहिल खान, सारंगी पर मुनीर खान और खड़ताल पर इमरान ने संगति की। समारोह में सांस्कृतिक संयोजक राकेश श्रीवास्तव और पंकज लोढ़ा ने संयोजन किया। कार्यक्रम का निर्देशन तरुण सोलंकी ने किया। संचालन प्रमोद सिंघल ने किया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please