<p>शामली, संवाददाता। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, एवं लघु उद्योग भारती द्वारा द्वारा दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में पारिवारिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने अपनी अदायगी से जमकर धमाल मचाया। कलाकारों के साथ आयोजक व कार्यक्रम में शामिल हुए लोग भी जमकर झूमे।</p><p>गत शुक्रवार देर रात्रि शहर के कैराना रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, एडिशनल कमिश्नर जीएसटी सत्यपाल सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत पवन अग्रवाल, सीडीओ रणजीत सिंह, एडीएम संतोष सिंह, एएसपी ओपी सिंह, आरएसएस के विभाग प्रचारक रामशंकर, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। पारिवारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पूजा इवेंट दिल्ली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जहां रोशनी के पर्व के उपलक्ष्य में आतिशबाजी भी की गई वहीं कलाकारों ने भी अपनी अदायगी से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में साइमा व लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल जॉइंट कमिश्नर उद्योग अंजू रानी, सहारनपुर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, देवेंद्र बंसल, अशोक बंसल, अमित जैन, आशीष अग्रवाल, कमल गोयल, अभिषेक जैन, सचिन गर्ग, लक्की जैन, सुधाकर आर्य, मयंक जैन, राहुल जैन, आलोक जैन, अपूर्व जैन, सुधीर बंसल, अनुज गर्ग, रुचिर गोयल, शशि गर्ग, विकास गर्ग, परविंद्र जैन, शरद बंसल, मोहित बंसल आदि मौजूद रहे।</p>