प्रदेश के सबसे बड़े स्किल डेवलपमेंट सेंटर का लोकार्पण 11 को

December 14, 2024

जयपुर के अपरैल पार्क औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती द्वारा निर्मित सोहनसिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण 11 दिसम्बर को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, एवं डॉ. कृष्ण गोपाल, सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि राजस्थान के उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह होंगे।

ये जानकारी लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक ने सेवा सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस कौशल केंद्र से प्रशिक्षित युवा राज्य के औद्योगिक संस्थानों को कुशल कार्मिक के रूप में उपलब्ध हो सकेंगे। श्री पारीक ने बताया कि ये लघु उद्योग भारती का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसका निर्माण संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र जी के मार्गदर्शन में किया गया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व कौशल केन्द्र के समन्वयक महेन्द्र खुराना ने बताया कि 4015 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित यह राज्य का सबसे बड़ा व अत्याधुनिक कौशल विकास केन्द्र होगा। कौशल विकास केन्द्र में उद्यमिता विकास, फैशन एवं परिधान, ब्लॉक प्रिंटिंग, कढ़ाई व कशीदाकारी, खाता एवं वित्त प्रबंधन, जीएसटी विशेषज्ञ, एमएस वर्ड, आईटी, इन्क्यूबेशन स्टार्टअप, विद्युत वाहन मरम्मत, ड्रोन संचालन, थ्रीडी प्रिंटिंग, सौर उपकरण निर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हस्तशिल्प, टेराकोटा, बल्यू पोटरी, वुड कारविंग इत्यादी इत्यादी विषयों पर प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा। आधुनिक प्रशिक्षण उपकरणों से सुसज्जित वातानुकूलित अध्ययन कक्ष के साथ वाई फाई व इंटरनेट की सुविधा भी यहाँ रहेगी। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम, प्रदेश संयुक्त महामंत्री महेद्र मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जजोदिया और जयपुर अंचल सचिव सुनीता शर्मा भी उपस्थित रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please