फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त हो, जुर्माना बंद किया जाए, उद्योग भारती ने दिया ज्ञापन

December 26, 2024

एक जनवरी से सभी तरह के उद्योगों के लिए फायर एनओसी अनिवार्य कर दिया गया है। उद्योग भारती इसके विरोध में उतर आया है। शुक्रवार को संगठन ने इसमें सुधार के लिए अफसरों को ज्ञापन दिया। बताया कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के बीच कार्य करने वाला एकमेव राष्ट्रीय संगठन है। संगठन मुख्यमंत्री मंत्री के सामने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की समस्याएं दूर कराने काम कर रहा है। कुछ विषय लंबे समय से लंबित हैं। इस कारण उद्यमियों के बीच निराशा है। सरकार द्वारा प्रदेश में छोटे-छोटे उद्यमियों पर फायर एनओसी की बाध्यता लागू की गई है। 1 जनवरी से रोज के हिसाब से आर्थिक दंड का प्रावधान किया है। लघु उद्योग भारती यह मांग करता है कि छोटे-छोटे उद्योगों पर फायर एनओसी की बाध्यता समाप्त की जाए। नियमों को सरल बनाकर औद्योगिक संगठनों से सुझाव लेकर इस नियम को लागू करने पर विचार किया जाए। आर्थिक दंड की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

नगर निगम सीमा के अंतर्गत निर्मित औद्योगिक क्षेत्र में संधारण शुल्क लिया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स लिया जा रहा है। संगठन द्वारा लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने की मांग कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर पर उद्योग संवर्धन बोर्ड का गठन किया गया था किंतु प्रदेश के प्रत्येक जिले में संवर्धन बोर्ड की प्रतिमाह बैठक नहीं हो रही है। संगठन की मांग पर आकस्मिक दुर्घटना के कारण किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर बीएनएस-105 के स्थान पर बीएनएस-106 लगाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने 6 अगस्त को की थी, लेकिन गृहमंत्रालय द्वारा पत्र जारी नहीं किया गया है। घोषणा के संदर्भ में त्वरित विभागीय पत्र जारी किया जाए।

संगठन करेगा धरना प्रदर्शन

संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर चेताया है कि यदि सरकार आगामी 31 दिसंबर तक बताए विषयों पर राहत नहीं देती है तो लघु उद्योग भारती द्वारा जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रदेश भर में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के विषयों निराकरण के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। सभी जिलों सहित भोपाल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please