बंद पड़ी कपड़ा मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग

August 5, 2024

लघु उद्योग भारती की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार से सहारनपुर में बंद पड़ी कपड़ा मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित कराये जाने की मांग की गयी।

कोर्ट रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित लघु उद्योग भारती की बैठक में इसी माह होने वाली सालाना बैठक की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गयी। बैठक में लघु उद्योगों की स्थापना के संबंध में उद्यमियों के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सहारनपुर में नए उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक स्थान काफी समय पहले ही संपूर्ण विकसित हो चुका है। इसके बाद विकसित हुए पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में भी नए उद्यमियों के लिए नये उद्योगों की स्थापना के लिए अब भूमि उपलब्ध नहीं है।

इसलिए निकट भविष्य में सहारनपुर में नए उद्योगों की स्थापना के लिए एक नये औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की बहुत आवश्यकता है। मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने सहारनपुर में काफी समय से लॉर्ड कृष्णा टेक्सटाइल मिल बंद होने के कारण इसकी भूमि खाली पड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मेरठ में बंद हो चुकी कताई मिल में एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। उसी संबंध में जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को पत्र भेजकर बंद पड़ी कपड़ा मिल में जल्द से जल्द औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने की मांग की गयी। बैठक में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, राजीव चानना, संदीप अग्रवाल, संदीप गुप्ता, दिनेश माहेश्वरी, अक्षय जैन, राजकमल अग्रवाल, शौर्य जैन, संचित सागर, इं. अजय शर्मा, राजीव आनंद, विशाल नागपाल, संजीव जैन, अनुज जैन, विपुल जैन, दुष्यंत सैनी, इं. मुकेश शर्मा, पुनीत धीर, राहुल मित्तल, गौरव मित्तल, आशु कच्छल, अक्षय पुंडीर, आदेश बिंदल, अमित धीमान आदि मौजूद रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please