<p>पटना। लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश इकाई द्वारा शनिवार को प्रदेश सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवम पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया व लघु उद्योग भारती बिहार के संस्थापक सदस्य शामिल हुए। मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार और देश का विकाश बिना लघु उद्योग के संभव नहीं है वहीं मंत्री ने केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए गंगा प्रसाद ने संगठन के स्थापना काल से लेकर अबतक प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयास को बताया कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के अलावे कई अखिल भारतीय कार्यकारणी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम में नए सत्र • 2023 2025 के लिए पदाधिकारी की घोषणा की गई </p><p>● जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदरनिवर्तमान अध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह को बनाया गया है वही प्रदेश महामंत्री सुमन शेखर, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद जालान को तथा शिवशंकर प्रसाद साहू, विजय राघव, विनोद हिसरिया, अजय शर्मा, सुरेन्द्र कुमार सिंह व गीता गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है वही प्रतीक सर्राफ, नितिन बंसल, विक्रम, सुधीर सेठ, मनबोध राय, मनीष तिवारी व रुचि चौधरी को प्रदेश सचिव तो भरत भूषण, कृष्णनंदन पासवान, विनोद भादानी, संजीव यादव, आलोक, अमित किशोर मृणाल, अमर जायसवाल, मुरारी शाही, भरत अग्रवाल व श्मभुनाथ केशरी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है</p>