लघु उद्योग भारती द्वारा आगामी 15, 16, 17 सितंबर को भीलवाड़ा में तीन दिवसीय फेयर का आयोजन किया जा रहा है। समन्वयक संजीव चिरानिया जी ने बताया की फेयर राष्ट्रीय स्तर का होगा तथा इसमें यार्न, फैब्रिक, मशीनरी एवं अन्य महत्वपूर्ण उत्पाद की स्टाल रहेगी। फेयर पूर्णतः वातानुकूलित होगा तथा फेयर के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति का उचित प्रबंधन करेगा।फेयर में लगभग 150 स्टाल बुक की जाएगी।
फेयर के ब्रोसर का लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महामंत्री श्री घनश्याम ओझा जी द्वारा विमोचन किया गया। फेयर का चेयरमैन महेश हुरकट जी एवं कनवीनर गिरीश अग्रवाल जी को चुना गया। फेयर का समस्त इंफ्रा के प्रमुख सुरेश कोगटा जी, शंभू प्रसाद काबरा जी एवम पुनीत सोनी जी होंगे। फेयर के उद्घाटन कार्यक्रम में एमएसएमई के केंद्रीय मंत्री महोदय श्री नारायण राणे जी को आमंत्रित किया गया है और समापन कार्यक्रम में केंद्रीय स्किल डेवलपमेंट के मंत्री श्रीधर्मेंद्र प्रधान जी को आमंत्रित किया है। इस विमोचन के कार्यक्रम में लघु भारती के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा प्रदेश संयुक्त सचिव राजकुमार मैंलाना, कार्यकारणी सदस्य रामकिशोर काबरा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजय मूंदड़ा,कमलेश जैन, रामप्रकाश काबरा,हरी अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल,सुनील मेहता, सत्यप्रकाश गगगड़,सत्यनारायण झवर, मनीष अजमेरा महिला उद्यमी विमला मुनोत, चंदा मूंदड़ा, प्रेरणा सोमानी उपस्थित रही ।