लघु उद्योग भारती की ओर से हैवेल्स प्लांट, एमआईए का उद्योग भ्रमण आयोजित किया गया। प्लांट प्रमुख अजय शर्मा व मानव संसाधन विभाग प्रमुख संजय सहगल ने उद्यमियों को बताया कि कंपनी की जानकारी दी। अध्यक्ष शशांक झालानी ने कहा कि ऐसे उद्योग भ्रमण न केवल उद्यमियों के ज्ञान में वृद्धि करते हैं, बल्कि उद्योगों के संचालन को नई दृष्टि प्रदान करते हैं। सदस्यों को उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, ऊर्जा दक्षता और सप्लाई चेन की कार्यप्रणाली प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिला। कार्यक्रम का समन्वय अमित श्यामसुखा ने किया। सभी ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे भ्रमण जारी रखने का आग्रह किया। इस मौके पर संदीप गुप्ता, पंकज तिवारी, राजेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, उमेश गुप्ता, यश बांका, मोना सिंघल, शिप्रा वर्मा, रूबी सुराणा आदि उपस्थित रहे।