लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत के अंतर्गत आने वाली विभिन्न महिला इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक राजस्थान प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत, जयपुर प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा एवं महिला इकाई जोधपुर अध्यक्ष मोना हरवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में महिला स्वरोजगार, महिला उद्यमिता विकास, महिला कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, महिला उद्यमिता प्रोत्साहन स्वयंसिद्धा मेले राज्य व केंद्र सरकार द्वारा महिला उद्यमियों के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं इत्यादि विषयों पर चर्चा की। बैठक में जोधपुर के अलावा लघु उद्योग भारती पाली, बालोतरा महिला इकाई से ही महिला सदस्यों ने भाग लिया। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने महिलाओं के उद्योगों में सहभागिता बढ़ाकर स्वरोजगार की दिशा में बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
राजस्थान प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत ने महिला इकाई द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, सेवा कार्यों एवं आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा मे हमारा संगठन समर्पित और कटिबद्ध है। जयपुर प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा ने स्वयंसिद्धा मेलों और आगामी कार्यक्रमों के बारे मे विस्तार से जान