ना केवल किशनगढ़ अपितु राजस्थान के मार्बल उद्योग को वर्तमान के अनुसार नई दिशा देने के लिए सीडोस व रीको के साथ लघु उद्योग भारती द्वारा 9 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय स्टोन टेक्नॉलाजी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय अंतर्रराष्ट्रीय सम्मेलन की थीम डायमेंशनल स्टोन उद्योग में तकनीकी विकास व नवाचारों को दर्शाना है। सम्मेलन 10 जनवरी तक मार्बल एसोसिएशन के आडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन राज्य उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे तो समापन के मुख्य अतिथि उद्योग राज्यमंत्री केके विश्रोई होंगे। दूसरी बार यह सम्मेलन किशनगढ़ में आयोजित होगा।
रोको के अनुसार जानकारी स्टोन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इस सम्मेलन में कई प्रकार के व्यवहारिक व तकनीकी सत्र का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में स्टोन उद्योग की नवीन जानकारियों के साथ भविष्य को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मार्बल स्लरी को रिसाइकिल कर वेस्ट से बेस्ट बनाने की नवीन तकनीकी से भी अवगत कराया जाएंगा। इस दौरान स्टोन उद्योग में आई नवीनतम तकनीकी से बने संयंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सम्मेलन में सीएसआईआर द्वारा मार्चल स्लरी को उपयोगी बनाने, एसडीसी द्वारा श्रमिक कौशल विकास, आरईपीसी द्वारा निर्यात प्रक्रिया व वैश्विक विस्तार, खनन पयर्यावरण जागरुकता, सुरक्षा व प्रोटोकाल, मूल्य वर्धित सेवा, मशीनरी व रसायन, किए गए नवीन नवाचार, आटोमेशन व नई तकनीकी ज्ञान सहित अन्य की जानकारी दी जाएगी। मार्बल व्यवसाय से जुड़े बीस हजार से अधिक उद्यमियों को स्टोन क्षेत्र में आए नई प्रोद्योगिक व तकनीकी की जानकारी मिलेगी।