मेले को लेकर आर्टिजन और हस्तशिल्पियों में जबरदस्त उत्साह, अधिकांश स्टॉल्स हुई बुक

January 19, 2024

<p>हुक्मनामा समाचार</p><p>जोधपुर। जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र, उद्योग प्रोत्साहन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वाववधान में आगामी 24 जनवरी से शहर के रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 को लेकर आर्टिजन और हस्तशिल्पियों में जबरदस्त उत्साह का दिग्दर्शन हो रहा है। उत्सव के आयोजन से पूर्व ही लगभग सभी स्टॉल्स बुक हो चुकी है, वहीं इस बार मेले को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उत्सव 4 फरवरी तक चलेगा। उत्सव के आयोजन की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मेला संयोजक घनश्याम ओझा जी ने बताया कि हस्तशिल्प उत्सव को लेकर न केवल जोधपुर बल्कि पूरे मारवाड़ के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मेले में एक ही प्रांगण में सभी प्रकार की उत्पाद मिलते हैं और हस्तशिल्पियों एवं छोटे-छोटे आर्टिजन्स को भी अपने उत्पादों की बिक्री का अवसर मिलता है। </p><p>ओझा जी ने बताया कि इस बार प्रयास किया है कि मेले में अधिक से अधिक स्टॉल्स छोटे-छोटे हस्तशिल्पियों, आर्टिजन और छोटे उद्यमियों को स्टॉल्स आवंटित की जाए ताकि हर प्रकार के हैंडीक्राफ्ट आइटम एवं हस्त निर्मित उत्पाद इस मेले में उपलब्ध हो सके। लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांतीय अध्यक्ष और मेला समन्वयक महावीर चोपड़ा ने बताया कि 2 जनवरी से मेले की स्टॉल्स की बुकिंग प्रारंभ की गई थी और महज 15 दिनों में लगभग सभी स्टॉल्स बुक की जा चुकी है और अभी भी लगातार स्टॉल्स बुकिंग को लेकर आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मेला व्यावसायिक दृष्टि से नहीं बल्कि छोटे-छोटे उद्यमी और आर्टिजन को मार्केट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित करवाया जाता है और हमारा पूरा प्रयास है कि यहां आने वाले प्रत्येक आर्टिजन को बेहतर से बेहतर आय हो सके।</p><p>बच्चों के लिए बनाया जाएगा किड्स जोन कमेटी के सह समन्वयक हरिसिंह गहलोत ने बताया कि मेले में आने वाले छोटे-छोटे बच्चों के लिए 100 गुना 110 साइज का एक किड्स किड्स जोन अलग से तैयार किया गया है, जहां बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। मेले के कोऑर्डिनेटर सुरेश कुमार विश्नोई जी ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मेले में पुख्ता सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए हैं। इनमें व्यापक संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ ही सीसीटीवी और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। उन्होने बताया कि मेले में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी, वहीं वर्दी धारी और एवं सादा वर्दी में पुलिसकर्मी मेले में तैनात रहेंगे। इसके अलावा नोडल एजेंसी द्वारा मेला स्थल पर 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मेले में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के माध्यम से भी पूरे मेले पर नजर रखी जाएगी।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please