लघु उद्योग भारती राजसमंद की आयोजित वार्षिक साधारण सभा की बैठक में राजसमंद की छठी इकाई मोही का गठन एवं राजसमंद एवं देवगढ़ इकाई के नए सत्र के दायित्व परिवर्तन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश भाई, मुख्य आतिथ्य अखिल भारतीय महा मंत्री घनश्याम ओझा, विशिष्ट आतिथ्य प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा, प्रांत अध्यक्ष पवन गोयल और प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता का सानिध्य रहा। स्वागत उद्बोधन हर्ष लाल नवलखा द्वारा दिया गया। संगठन परिचय एवं उपलब्धि घनश्याम ओझा द्वारा रखा गया। मोही इकाई के गठन एवं राजसमंद एवं देवगढ़ के नये सत्र के दायित्वों की घोषणा योगेन्द्र शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रकाश चंद्र ने उद्बोधन में भारत के गौरव शाली अतीत का स्मरण कराते हुए भारत के उद्यम कर्म कौशल सामर्थ्य की अपार सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए भारत को विश्व की चौथी औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बताया। दायित्व घोषणा में सत्र 2023-25 के लिए केंद्रीय इकाई राजसमंद के अध्यक्ष पद पर संदीप सामसुखा महासचिव हेमंत सहलोत, कोषाध्यक्ष प्रसून राठी को दायित्व मिला।
अध्यक्ष संदीप सामसुखा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष उत्तम कावड़िया, अशोक मुरोतिया, दीपक कांकरिया, मनीष गर्ग, सचिव प्रकाश हिंगड़, अमित बाला, कुलदीप व्यास, सह सचिव हर्षित बाला, चंद्रप्रकाश सहलोत सहित 12 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। नूतन इकाई मोही में अध्यक्ष का दायित्व दिग्विजय सिंह भाटी, सचिव छगन तेली एवं कोषाध्यक्ष का दायित्व नारायण कुमावत को दिया गया। देवगढ़ इकाई में अध्यक्ष राजमल जैन, सचिव मुकेश मांडोत एवं कोषाध्यक्ष का दायित्व वीरेंद्र टाक को दिया गया।