<p>सहारनपुर, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर लघु उद्योग भारती, के कोर्ट रोड स्थित कार्यालय एवं पूरी मार्केट को फूलों, झंडो और बल्ब की लड़ियों से सजाया गया। कार्यालय पर प्रात 11 बजे से हवन किया गया एवं दोपहर 12 बजे से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर किया गया, दोपहर 1 बजे हलवा और कढ़ी चावल के भंडारे का आयोजन व बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही लघु उद्योग भारती के सभी सदस्यों ने हर्षो उल्लास से परिवार सहित फूलों और गुलाल से होली खेली।</p><p>इस पारिवारिक कार्यक्रम में जो बच्चे भगवान राम और सीता के रूप में आए, उन बच्चों को लघु उद्योग भारती की ओर से पुरस्कार भी दिए गए।</p><p>कार्यक्रम में जिलाधिकारी सहारनपुर डॉ दिनेश बंद मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती अर्चना द्विवेदी, लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपयुक्त उद्योग वी० के० कौशल, सुशील सहाना, अक्षय जैन् अजेश शर्मा, शौर्य जैन, राजीव चानना, सचित सागर दिनेश माहेश्वरी, संदीप अग्रवाल, दुष्यंत सैनी, राजीव आनंद, मुकेश शर्मा, बृजेश प्रजापति, आदेश बिंदल, विपुल गर्ग, मनोज बंसल, मनोज गोयल, आशुतोष कुच्छल, मोहित गुप्ता, गौरव मित्तल, राहुल मित्तल, विशाल नागपाल, मनु बंसल, अनुज माहेश्वरी, मयंक अग्रवाल, राजीव सचदेवा, अमित धीमान, विकास मित्तल अनुज अग्रवाल, संदीप गांधी, विपुल जैन रवि वैश्य मनोनीत सैनी मनीषा गोयल राधेश्याम गुप्ता ललित सिंघल अजय गोयल प्रदीप सिंघल आदि बया में लघुउद्योग भारती के सदस्य परिवारसहित उपस्थित रहे।</p><p> </p>