राष्ट्रीय उद्यमी सम्मेलन

September 22, 2025

भारतीय आर्थिक परिवेश में विकेंद्रित अर्थव्यवस्था ही राष्ट्र के लिए हितकारी सिद्ध हो सकती है। इससे करोड़ों भारतीयों के आर्थिक जीवन को न केवल संबल मिल सकेगा, बल्कि शहरों की ओर तेज गति से हो रहे पलायन पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। ये कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह और लघु उद्योग भारती के पालक अधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल का। वे आज समालखा के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय उद्यमी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के केवल बीस शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास के लिए सरकार अपने संसाधनों को झोंक रही है. और हमारे सात लाख गांवों के विकास के बारे में हमारे पास विजन नहीं है। श्री कृष्ण गोपाल ने कार कि केवल कुटीर और लघु उद्योगों के सहारे ही हम बेरोजगारी का सामना कर सकते हैं।

उन्होंने पूंजी और उद्योगों के लगातार हो रहे केंद्रीकरण पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि दुनियाभर में केवल कुछेक घराने एसेट्स पर कब्जा कर रहे हैं, ये प्रवृत्ति अच्छी नहीं है। उन्होंने राष्ट्र चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को साझा करते हुए कहा कि हर हाथ को काम और हर खेत को पानी मिलना चाहिए। डॉ. कृष्ण गोपाल ने बदलती तकनीक और पर्यावरण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रीय अभियानों की सफलता में लघु उद्योगों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा भारत में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने में देशभर में सातवें स्थान पर आ चुका है। उन्होंने कहा कि समालखा में लघु उद्योग भारती के तीन दिवसीय औद्योगिक चिंतन से लघु उद्योगों के विकास की नई दिशा मिल सकेगी। कार्यक्रम में एचएसआईआईडीसी के इंडस्ट्री कॉर्डिनेटर परिदृत्य पर 'इन्वेस्ट इन हरियाणा इनवेस्ट इन सुनील शर्मा ने हरियाणा के उभरते औद्योगिक फ्यूचर शीर्षक से प्रजेंटेशन दिया। उनहोंने बताया कि 19 यूनिकॉर्न हरियाणा की नई पहचान बना रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश मेडिकल टूरिज्म का हब बनने जा रहा है। इससे पूर्व लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनश्याम ओझा ने स्वागत भाषण में कहा कि हरियाणा सरकार उद्यमियों के उद्योग संचालन के लिए सुगम व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है जो निश्चित रूप से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में कारगर होगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उद्योग हितैषी नीतियों से भारत में नई औद्योगिक संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। मंच संचालन लघु उद्योग भारती हरियाणा के अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल और महासचिव मनोज संगया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र, राष्ट्रीय महासचिव पाटर्टी के प्रभारी सतीश पुनिक, विविध औद्योगिक ओम्हाकाश गुप्ता और हरियाना भारतीय जनता संगठनों के प्रतिनिधियों सहित चड़ी संख्या में उद्यमीगण उपस्थित रहे।
 

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please