<p>लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की ओर से शनिवार को लहरतारा स्थित एक होटल में दीपावली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले कई वर्षों से उद्यमी हित में कार्य करने वाले एमएसएमई विभाग तथा सैमसंग टेक्निकल स्कूल वाराणसी के अधिकारियो का सम्मान भी किया गया। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एमएसएमई सैमसंग टेक्निकल स्कूल वाराणसी (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) को अथक प्रयास से करीब ९.५ साल में हजारों युवाओं को तकनी शिक्षा मैं कौशल वृद्धि और रोजगार प्राप्ति, स्वरोजगार बढ़ावा रहे है। इसको देखते हुए एमएसएमई-सैमसंग टेक्निकल वाराणसी स्कूल के कस्टोडियन श्री हिमांशु शेखर को अंगवस्त्र एवं संगठन का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री हिमांशु शेखर ने सैमसंग स्कूल के बच्चो को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर निपुण बनाने में अपना योगदान दिया है। ज्ञात हो कि लघु उद्योग भारती संगठन राष्ट्र हित उद्योग हित में कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियो, कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष सम्मानित करता आ रहा है। लघु उद्योग भारती काशी के उद्यमियों ने टेक्निकल सेंटर बनाने की माग करते हुए बताया कि संगठन के अथक प्रयास से वर्ष २०१६ में टूल रूम की स्थापना के लिए केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय द्वारा २०० करोड़ की धनराशि अनुमोदित की गयी थी, परंतु स्थानीय प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में युवाओं को उच्च टेक्निकल एजुकेशन से वंचित होना पड़ रहा है। उक्त कार्यक्रम में राजेश चौधरी, वीरेंद्र राना सहायक निदेशक एमएसएमई तथा दिनेश गुप्त, ज्योति शंकर मिश्र, सर्वेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, विमलेश मौर्या, शैलेश सिंह, मनीष चौबे, राजकुमार रस्तोगी, संजय सिंह, गुलशन मौर्या, गुलज़ारी लाल गुप्ता, नयन गुप्ता सहित काफी उद्यमी शामिल थे।</p>