पाली में लघु उद्योग भारती की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों ने पाली आए अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र गुप्ता से मुलाकात की। गुप्ता ने पाली में चल रहे संगठन कार्यों के बारे में चर्चा की। जोधपुर जोधपुर अंचल के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, जालोर, सिरोही व सांचौर जिले में कार्यरत लघु उद्योग भारती की इकाइयों के आगामी 21 जुलाई को होने वाले अभ्यास वर्ग के विषय में, आभूषण निर्मित करने वाले स्वर्णकार और कैटरिंग व्यवसाय करने वालों की सदस्यता अभियान, संगठन के स्थाई कार्यालय के लिए रीको से जमीन आरक्षित दर पर लेने एवं एमएसएमई एक्ट, सोलर ऊर्जा व उद्योग से संबंधित से जुड़े हुए विषयों पर भी स्थानीय पदाधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में जोधपुर अंचल महासचिव विनय बंब, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केसरीमल छाजेड़, अंचल कार्यकारिणी सदस्य भारत देसरला, लालचंद लसोड़ सहित पाली के सह संयोजक राहुल मेहता, अध्यक्ष नीलेश सेमलानी, सचिव राजेश चौधरी मौजूद रहे।