रोजगार मेले के साथ LUB स्टार्टअप कनेक्ट का शुभारंभ

December 19, 2025

जयपुर सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र और सीआईआई के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 427 अभ्यर्थियों के पंजीयन के बाद इंटरव्यू देश-विदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिए। लघु उद्योग भारती की ओर से एलयूबी स्टार्टअप कनेक्ट का शुभारंभ भी किया गया। इसका उद्घाटन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद ने किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष और कौशल विकास केंद्र के समन्वयक महेंद्र कुमार खुराना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सीआईआई और लघु उद्योग भारती के बीच अविष्य की योजनाओं और स्टार्टअप गतिविधियों को लेकर सीआईआई की ओर से कार्यकारी निदेशक एस. आर. चौधरी तथा लघु उद्योग भारती की ओर से नरेश पारीक, महेंद्र कुमार खुराना और अंजू सिंह ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एलयूबी स्टार्टअप कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्य वक्ता निशांत पाटनी, गौरव चौधरी, अनिला संचेती चौरड़िया, गिरीश गुप्ता और डॉ. रोहित जैन मौजूद रहे। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष नटवर लाल अजमेरा, कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया, प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार गर्ग सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही राजस्थान की लघु उद्योग भारती की सभी इकाइयों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please