लघु उद्योग भारती इंदौर की महिला इकाई ने 'स्वयंसिद्धा' प्रदर्शनी का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग भारती राजेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता ने किया। प्रदेश कार्यकारिणी विनीत जैन और महिला ईकाई अध्यक्ष हेमलता कुमार मौजूद रहीं। अतिथियों ने प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों के विभिन्न उत्पादों को देखा व प्रयासों को सराहा।
अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष हेमलता कुमार, सचिव अनीता मित्तल, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन व प्राची अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष ने किया। प्रदर्शनी के दौरान प्राकृतिक तरीकों से रंग एवं गुलाल बनाने की कार्यशाला भी रखी गई। हेमलता कुमार ने महिलाओं एवं बच्चों को हानिकारक रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान एवं त्वचा की बीमारियों से अवगत कराया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई के सभी सदस्यों ने होली उत्सव मनाया और प्राकृतिक गुलाल रंगों से होली खेलने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रतिभा शुक्ला, मीना काले, कन्हैयालाल खत्री, पंकज काले मौजूद थे।