लघु उद्योग भारती उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें विजय तोमर को अध्यक्ष और राजीव गोयल को महामंत्री चुना गया।
शनिवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में संगठन के अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री एवं केंद्रीय चुनाव अधिकारी राकेश गर्ग ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें रोहित भाटिया को संयुक्त महामंत्री, मयंक गर्ग को कोषाध्यक्ष, प्रदीप खंडूड़ी व अमित त्यागी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा नवीन डबराल, राहुल दंड, शब्दावली भारद्वाज, कर्नल रूप कुमार शर्मा, आलोक सारस्वत, सुमित अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अनूप भट्ट, अभय अग्रवाल, अनिल कुमार शर्मा, राजेश जायसवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। पूर्व अध्यक्ष कैलाश मैलाना को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में जिला कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें निशांत सिंघल को देहरादून महानगर का अध्यक्ष कंवलजीत शर्मा को महामंत्री, रमेश सल्ल को संयोजक बनाया गया। देहरादून ग्रामीण जिले से रविंद्र भट्ट को अध्यक्ष, भूवनेश धर को महामंत्री सिद्धांत सूद को संयोजक बनाया गया। हरिद्वार महानगर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज पुंडीर को दी गई है। निखिल गोयल को महामंत्री व सुरजीत सिंह भुल्लर को संयोजक, हरिद्वार ग्रामीण जिले से कुलदीप सिंह को अध्यक्ष, अशोक शुक्ल को महामंत्री और मधुसूदन चौहान को संयोजक बनाया गया। उत्तरकाशी जिले से अनूप सं भट्ट को संयोजक, ऊधमसिंह नगर से प्रा दीपक अग्रवाल, नैनीताल से अमित गर्ग, पिथौरागढ़ से राजेश कुमार, टिहरी उत्त से कुबेर उन्नियाल, रुद्रप्रयाग से गोपेंद्र राव सिंह, बागेश्वर से सौरभ गुप्ता, चमोली पोर जिले से कर्नल नवीन डबराल, पौड़ी हज गढ़वाल से ज्ञान प्रकाश पैन्यूली को संर संयोजक बनाया गया।