लघु उद्योग भारती कर्मठ कार्यकर्तायों के बल पर बना सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी संगठन- सीमा धूमल

December 9, 2024

कर्मठ कार्यकर्ताों के बल पर लघु उद्योग भरती कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के सबसे बड़ा राष्ट्रव्यापी संगठन बना है। वर्तमान में देश का सबसे सशक्त संगठन है जिसके अधिकतर सुझावों प्रदेश व केंद्र सरकारों द्वारा अपने कानूनों के माध्यम से मान्यता भी दी गई है। उक्त शब्द लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) की पंजाब इंचार्ज सीमा धूमल ने जालंधर इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। कर्मठ कार्यकर्ता को उनके सामर्थय के अनुरूप पद नहीं, कुछ नया करने का दायित्व मिलता है। उन्होंने पंजाब प्रदेश में पहली बार गत 29 नवम्बर से पहली दिसम्बर तक आयोजित स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी की सफलता का श्रेय शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ जिला टीम की सतत मेहनत को जाता हैं। उक्त जानकारी देते हुए पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष व लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रमुख विक्रान्त शर्मा ने बताया एडवोकेट अरविंद धूमल व पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ पंजाब की इंचार्ज सीमाधूमल ने जालंधर में कार्यरत सभी महिला यूनिटों को एकत्रित कर अमनदीप शेरगिल को दोआबा क्षेत्र की इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस दौरान सर्वसम्मति से आरती सचदेवा को जालंधर की अध्यक्ष, रमनप्रीत कौर जज को महासचिव, नीतू नंदा व पालवी ठाकुर को संयुक्त महासचिव, सरोज ठाकुर को कोषाध्यक्ष, रुही बुद्धिराजा को संयुक्त कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। नव घोषित जिलाध्यक्ष आरती सचदेवा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के सानिध्य में विभिन्न विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सार्थक नीति निर्धारण संबंधी विचार विमर्श कर प्रदेश सरकारों व केंद्र सरकार तक पहुँचाया जाए, ताकि पारंपरिक उद्योग देश के सर्वपक्षीय विकास में अपना सार्थक योगदान कर सके।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please