<p>भीलवाड़ा लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से 5 जनवरी से महेश छात्रावास में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फेयर में सभी स्टॉल बुक हो गए है। मेला अध्यक्ष शशि काबरा ने बताया की फेयर की तैयारियां अंतिम चरण में है। आत्म निर्भर भारत की पहचान महिला उत्थान थीम पर आयोजित इस फेयर में अधिकतम स्टॉल महिलाओं द्वारा ही बुक कराए गए हैं जो अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेंगी। फेयर में भीलवाड़ा के अलावा जोधपुर, जयपुर, ब्यावर, राजसमंद, नाथद्वारा, प्रतापगढ़, जहाजपुर से स्टॉल बुक हुई है। फेयर में ज्वैलरी में इमिटेशन ज्वेलरी और थेवा ज्वेलरी, टेक्सटाइल में हैंडलूम, साड़ी, कुर्ती, एथनिक वियर, रेडीमेड गारमेंट, बूटीक आदि की स्टॉल रहेगी। भीलवाड़ा महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लड्डा ने बताया कि तीनों दिन प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। मेले में आने वाले प्रत्येक दर्शनार्थी को ड्रॉ में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। विशेष खरीददारी पर मेगा ड्रॉ कूपन देंगे। महिला इकाई सचिव नीता बंसल ने बताया कि फेयर को सफल बनाने में विमला मुनोत, चंदा मूंदड़ा, स्नेह जगेटिया, अनुपमा नामधर, स्नेहा जागेटिया, संगीता कांकानी, मानकंवर काबरा, मधु अग्रवाल, सुशीला लोढ़ा, नीलम अग्रवाल, न रेखा ईनाणी, आशा सोमानी, स्नेहलता मेलाना, आरती अग्रवाल, अंजना तोषनीवाल, इंदिरा असावा, सुमित्रा हुरकट आदि प्रयासरत हैं।</p>