लघु उद्योग भारती का महाअधिवेशन 12 जनवरी को लखनऊ में

January 15, 2025

लघु उद्योग भारती का 12 जनवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्यमी महा अधिवेशन होगा। इसमें देश व प्रदेश से 1500 उद्यमी भागीदारी करेंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अति सूक्ष्म, लघु, कुटीर उद्योग (एमएसएमई) मंत्री राकेश सचान होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के जरिये उद्यमियों की समस्याएं व कारोबार से जुड़े नीतिगत सुझाव सरकार को दिए जाएंगे।

लघु उद्योग भारती के संयुक्त प्रदेश महामंत्री गौरव मित्तल ने बुधवार को संगठन के तालानगरी में शक्ति एंटरप्राइजेज स्थित कैंप कार्यालय में मीडिया को बताया कि महाअधिवेशन की तैयारियां चल रही हैं। इसमें विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), लघु उद्योग निगम व एमएसएमई के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। ब्रज संभाग कार्यकारिणी सदस्य तरुण सक्सेना ने बताया कि ब्रज संभाग से 400 से अधिक उद्यमी लखनऊ पहुंचेगे। शहर से 50 से अधिक उद्यमी 11 जनवरी की शाम को लखनऊ रवाना हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े नीतिगत सुझाव भेजे जा चुके हैं, ताकि उपस्थित अधिकारी उनका निस्तारण कर अमल कर सकें। शासन से जारी अधिसूचना तीन अगस्त 2023 के अंतर्गत परिवार समायोजन के चलते स्टांप पंजीकरण के लिए अधिकतम पांच हजार रुपये स्टांप शुल्क की व्यवस्था की गई है। इस अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था सिर्फ आवासीय व कृषि संपत्ति पर ही लागू की गई है, प्रदेश के सभी लघु व कुटीर उद्योग इस सुविधा से वंचित है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अंशुमान अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान, ताला नगरी इकाई अध्यक्ष संजय गोयल, आशीष चौहान उपस्थित रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please