लघु उद्योग भारती के द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें 250 से अधिक उद्योग इस कार्यकारिणी के सदस्य हैं। कार्यकारिणी में राजेश जैन को अध्यक्ष व रविंद्र पंड्या महामंत्री निर्वाचित हुए हैं।
लघु उद्योग भारती पीथमपुर इकाई की वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष जीटी नारखेड़े ने अपने पिछले कार्यकाल का ब्यौरा दिया व लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, विनीत जैन, राजेश मिश्रा, राजेन्द्र दुबे, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यकारिणी में गोपाल जायसवाल उपाध्यक्ष, जयंती पटेल कोषाध्यक्ष वहीं दिलीप कछावा, राकेश साहू, नारायण वाडे, कल्याण सिंह चौहान, मनोज शर्मा, संतोष उपाध्याय सहसचिव । सदस्य नीलिमा कनोजिया, सलिल मोड़क, राजेश पांचाल, गोविंद हानपुडे, संजय वर्मा, राधेश्याम मुजाल्दे, अनिल सभरवाल, पवन जैन, राजीव सक्सेना, संजय पाटिल, राजेश नाईक, एके सिन्हा नियुक्त किए गए। इसके अलावा विभिन्न आयाम एवं विभागों के लिए प्रभारी भी घोषित हुए। जिसमें प्रशासन प्रभारी लक्ष्मीनारायण गब्बर छड़ोदी, हं राकेश बिंद पोएफ-इएसआईसी ल पर्यावरण विभाग संजय वर्मा, विद्युत विभाग गोविंद हानपुडे, श्रमविभाग कार्मिक क्षेत्र-संतोष उपाध्याय, सेक्टर एक दो तीन सदस्यता प्रभारी क्रमशः जयंती पटेल, मनोज शर्मा, कल्याण सिंह चौहान घोषित हुए।