सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाने और एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती की आकोला इकाई का भव्य गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में देशभर से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस आयोजन के मुख्य वक्ता लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश थे। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गोयल ने आकोला इकाई की औपचारिक घोषणा करते हुए नए पदाधिकारियों के नाम घोषित किए। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर उदयलाल छिपा, सचिव पद पर लक्ष्मीलाल छिपा तथा कोषाध्यक्ष पद पर हीरालाल छिपा एवं उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गौर, कपिल छीपा सह सचिव हिमांशु छीपा, उप कोषा अध्यक्ष देव नारायण छीपा, मंत्री गोपाल लाल तेली, बद्री लाल माली कार्यकारणी सदस्य जय प्रकाश टेलर, मनोहर लाल प्रजापत, योगेश छीपा, जमनेश जी चौधरी, हरि ओम सिंह जाला को जिम्मेदारी सौंपी गई।