लघु उद्योग भारती की प्रदेश इकाई ने इंडस्ट्रियल डेवेलेपमेंट स्कीम अचानक बंद करने का उठाया मुद्दा

April 1, 2025

लघु उद्योग भारती उत्तर क्षेत्रीय सम्मेलन में हिमाचल इकाई ने हिमाचल को मिल रही इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट स्कीम को एकाएक बंद करने का मुद्दा उठाया। योजना के बंद होने से प्रदेश के 900 से ज्यादा उद्योगपति परेशान हो गए है।

योजना के बंद होने से प्रदेश के 900 से ज्यादा उद्योगपति परेशान

लघु उद्योग भारती के उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुधवार को अंबाला में आयोजित किया गया। सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश से दो दर्जन से ज्यादा उद्यमियों ने भाग लिया। हरियाणा सरकार के उद्योग मंत्री मुख्यतिथि के रूप में शामिल रहे ओर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय नेतृत्व ने विशेष रूप से भाग लिया ।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रांत के लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल ने हिमाचल प्रदेश के उद्योगपतियों की पैरवी करते हुए इस ज्वलंत मुद्दे को उठाया। केंद्र सरकार ने हिमाचल ओर उत्तराखंड के लिए एक अद्योगिक पैकेज दिया जिस स्कीम का नाम आईडीएस 2017 रखा। इसके तहत अगर कोई उद्योगपति नया उद्योग लगाएगा, उसे 25 प्रतिशत सब्सिडी केंद्र सरकार देगी। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए सेकडों उद्योगपतियों ने अपने नए उद्योग लगाए। कुछ लोगों को इसका लाभ मिला, लेकिन 900 से भी अधिक उद्योग पति इससे वंचित रह गए। सरकार ने बिना किसी सूचना के स्कीम का पोर्टल बंद कर दिया नतीजन सभी की फाइल लटकी पड़ी है। सब लोग परेशान है, इसलिए केंद्र सरकार से गुजारिश है कि सभी की फाइलों को स्वीकार कर उन्हे लाभ दिया जाए।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please