लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक आज हुई। जिसमें अध्यक्ष महावीर चौपडा ने उद्योगों की समस्याओ व किये गये प्रयासो के बारे में जानकारी दी। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ गौरव सेन ने भारत सरकार की सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगो के डैड, प्रमाणन योजना की आवश्यकता एवं लाभों पर प्रकाश डाला बैठक मे राइजिग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट के अन्तर्गत 11 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाले एमएसएमई कॉनक्लेव के बारे में जानकारी दी गई। जोधपुर की विभिन्न इकाईयों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उपाध्यक्ष एचके गर्ग, बोरानाडा इकाई का वृत सचिव थानाराम, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता व महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने इकाई का वृत रखा। बैठक में अनिल अग्रवाल, दीपक माथुर, श्रीमती मीनू दुगड, पंकज भण्डारी, नरेश परिहार, श्रीमती शिल्पा अग्रवाला, महेन्द्र कांकरिया, सुधीन्द्र दुगड, हरीश लोहिया, किशोर हरवानी, मनीष माहेश्वरी, अकुंर अग्रवाल, पंकज बाहेती, लोकेश परिहार, अनुपूरम चौधरी, राज बोहरा, श्रवण, हंसमुख व विजय उपस्थित रहे। अंत में सुरेशकुमार विश्नोई ने आभार जताया। संचालन पंकज लोढा ने किया।